पटना, जुलाई 11 -- Bankipur By-Election: नितिन नवीन की पारिवारिक सीट और बीजेपी की गढ़ कही जाने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में एनडीए के नए कैंडिडेट नीरज कुमार पर भी विवाद उत्पन्न हो गया है। उनके बायोडाटा के तथ्यों पर सवाल उठाए जा रहे हैं कि महज 12 साल की उम्र में नीरज कुमार भाजपा के प्राथमिक सदस्य कैसे बन गए। अपने बैक-टू-बैक दो फैसलों को लेकर बीजेपी विपक्षी दलों के निशाने पर है। इससे पहले नॉमिनेशन के 24 घंटों के अंदर अभिषेक सिन्हा उर्फ बंटी की नामांकन वापसी और नीरज कुमार की एंट्री से पार्टी ने सबको चौंका दिया था। नीरज कुमार ने शनिवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से लोकसेवक आवास पर जाकर आशीर्वाद लिया। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व ने पटना के बांकीपुर उपचुनाव के लिए नीरज कुमार के नाम का पत्र जारी किया तो बिहार की स...