अब बस स्टैंड पर भी कटेगा सवारियों का टिकट
अलीगढ़, मार्च 18 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। टप्पल, पलवल मार्ग पर चेकिंग के दौरान 62 बिना टिकट यात्री मिलने के बाद परिवहन निगम ने नया नियम बनाया है। अब जो यात्री बस स्टैंड पर आएंगे, उनकी टिकट वहीं पर बना दी जाएगी। इससे मिलने वाला राजस्व तुरंत डिपो पर जमा कराया जाएगा। रास्ते में मिलने वाली सवारियों की टिकट नियमित रूप से काटी जाएगी। लखनऊ की टीम ने सोमवार को अलीगढ़ से फरीदाबाद जा रही बुद्ध विहार डिपो की बस में 62 यात्रियों को बिना टिकट पकड़ा था। परिचालक टीम को मशीन थमा कर भाग निकला। मामले में चालक, परिचालक की सेवा समाप्त करते हुए टीआई को निलंबित कर दिया गया। इस घटना ने अन्य बसों पर भी सवाल खड़ा कर दिया है। विभिन्न मार्गों पर होने वाली नियमित चेकिंग पर भी बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। आरएम सत्येंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि इस घटना में कार्रवाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.