प्रयागराज, जनवरी 13 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। अब बस, बहुत हुआ, अब नहीं सहना। चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हर्षा रिछारिया ने धर्म की राह छोड़़ने की घोषणा की है। यह घोषणा हर्षा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर की है जो तेजी से वायरल हो रहा है। हर्षा ने कहा, प्रयागराज महाकुम्भ 2025 से शुरू हुई ये कहानी अब खत्म हो रही है। इस एक साल में मैने बहुत सारे विरोध का सामना किया। प्रयागराज महाकुम्भ से शुरू हुआ विरोध लगा कि अब ठीक होगा, अब ठीक होगा। धर्म के रास्ते पर चलकर बहुत कुछ ठीक करने कोशिश की। मैं कोई गलत काम नहीं कर रही थी। धर्म के रास्ते पर चलने का विरोध किया गया। मनोबल तोड़ा गया। वायरल वीडियो में हर्षा कहती हैं कि लोगों को लगता है कि धर्म के राह पर चलते हुए मैनें करोड़ों रुपये छाप लिए, लेकिन मैं कर्ज में डूबी हुई हूं। इससे पहले मैं एक सफल...