कानपुर, मार्च 6 -- छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) डॉ. बीसी रॉय पंचम इकाई की ओर से राजापुरवा स्थित प्राथमिक विद्यालय में सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शुक्रवार को शुभारंभ अवसर पर स्वयंसेविका कोपल तिवारी ने शिविर के उद्देश्यों एवं सात दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए स्वयंसेवकों को समाज सेवा, स्वच्छता और जनजागरूकता के कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश नारायण पांडेय ने युवाओं से सेवाभाव के साथ समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया। छात्रों ने नुक्कड़ नाटक "अब बदलेगा हमारा मोहल्ला" प्रस्तुत कर स्वच्छ भारत अभियान का संदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...