कटिहार, फरवरी 6 -- टिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बच्चों को सुरक्षित माहौल देने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। कटिहार जिले के स्कूलों में अब विद्यार्थियों को शोषण के खिलाफ आवाज उठाना सिखाया जाएगा। इसके तहत प्रारंभिक से लेकर उच्च माध्यमिक विद्यालयों तक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों और शिक्षकों को भी शामिल किया जाएगा। यह अभियान सूबे के करीब 70 हजार स्कूलों में लागू होगा। प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर ने सभी जिलों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। निर्देश के अनुसार कक्षा पहली से पांचवीं और छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों को अलग-अलग ग्रुप में प्रशिक्षण दिया जाएगा। छठी से 12वीं तक के छात्रों के लिए 40 से 50 विद्यार्थियों का एक ग्रुप बनाय...