मुजफ्फरपुर, अगस्त 17 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। लॉ के विद्यार्थी नए सत्र से फॉरेंसिंग साइंस भी पढ़ेंगे। इस बाबत बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने बीआरएबीयू समेत सभी विश्वविद्यालयों को पत्र लिखा है। बार काउंसिल ने हर हाल में नए सत्र से इसे लागू करने को कहा है।

भारतीय न्याय संहिता का निर्देश काउंसिल ने लॉ के छात्रों को फॉरेंसिंग साइंस के अलावा केस स्टडी की भी पढ़ाई कराने और भारतीय न्याय संहिता को अनिवार्य रूप से लागू करने का निर्देश दिया है। बीआरएबीयू के सीसीडीसी प्रो. रजनीश गुप्ता ने बताया कि इस बारे में कुलपति से चर्चा की जाएगी। भारतीय न्याय संहिता लागू होने के बाद भी दो वर्ष से बीआरएबीयू में इसे लागू नहीं किया गया है। डेढ़ वर्ष पहले विवि में लॉ का नया सिलेबस तैयार किया गया था, जिसमें आईपीसी और सीआरपीसी की जगह भारतीय न्याय संहिता को लाया गय...