प्रयागराज, फरवरी 13 -- प्रयागराज। देसी शराब में अब केवल 25 डिग्री तीव्रता वाली शराब 55 रुपये की होगी। फुटकर की किचकिच और दुकानों पर ओवर चार्जिंग के आरोप को देखते हुए अब 200 एमएल वाले सभी देसी शराब के पव्वे की कीमत में बदलाव किया गया है। 28 डिग्री तीव्रता वाली शराब 60 रुपये, 36 डिग्री तीव्रता वाली 80 रुपये की होगी। ये अब तक 75 की थी। 42.8 डिग्री वाली शराब 90 रुपये प्रति पव्वा होगी। 55, 65, 75 रुपये दाम होने के कारण कई बार दुकानदारों से फुटकर पांच रुपये लौटाने को लेकर किचकिच होती थी। इसका अब समाधान हो गया है। नई आबकारी नीति में इसकी व्यवस्था कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.