सीवान, जनवरी 31 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित जीविका परियोजना कार्यालय में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बीपीएम अशोक कुमार के देख-रेख में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सामुदायिक उत्प्रेरक, एमआरपी एवं जीविका समूह की दीदियों ने भाग लिया। कार्यशाला में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत जीविका दीदियों को इस बीमारी के लक्षण, कारण एवं बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। एमडीएससी आनंद शंकर ने बताया कि बिहार सरकार ने वर्ष 2030 तक पूरे राज्य से ही फाइलेरिया का उन्मूलन करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिसमें महिलाओं खासकर जीविका दीदियों की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। कहा कि फाइलेरिया मादा क्यूलेक्स मच्छर के काटने से फैलता है। गंदे पानी में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.