बांदा, मई 5 -- बांदा। शिक्षामित्र सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय का वितरण कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। वहीं मुख्यमंत्री के गोरखपुर कार्यक्रम को सजीव प्रसारण दिखाया गया। जिले के प्रभारी मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता शिक्षामित्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षामित्रों के मानदेय दस हजार से 18 हजार की गई है। साथ ही राज्य सरकार द्वारा शिक्षामित्रों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलेगी। यह माह अप्रैल से प्रभावी होगी। कहा कि आपरेशन कायाकल्प से प्राथमिक विद्यालयों में फर्नीचर, टायलीकरण, बाउण्ड्रीवाल सहित अन्य आवश्यक सुविधाए प्रदान की गई हैं। अब प्राथमिक विद्यालय कॉन्वेंट स्कूल से प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। मंगलवार को शिक्षामित्रों दिनकर अवस्थी, फूल सिंह, अमित कुमार, राजेन्द्र शिवहरे, राजेश करवरिया, शहनाज कुरैसी, सुरेश द्विवेदी, हुकुम सिंह,अनीता ...