प्रयागराज, मार्च 27 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। गैस किल्लत के बीच पेट्रोल-डीजल की बढ़ती मांग के चलते शहर में ई-वाहनों की मांग में भी अचानक इजाफा हुआ है। ई-बाइक, स्कूटी से लेकर चार पहिया इलेक्ट्रिक कारों तक की बिक्री में तेजी देखी जा रही है। पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लगने के बाद गुरुवार को ई-वाहन शोरूमों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है और कई मॉडलों पर बुकिंग शुरू कर दी गई है।सिविल लाइंस स्थित टाटा शोरूम के ई-वाहन मैनेजर फैजल ने बताया कि इस महीने 20 गाड़ियां बिक चुकी हैं। जबकि 42 की बुकिंग हो चुकी है। आठ लाख से 32 लाख तक की टियागो, पंच, नेक्सन, कर्व और हैरियर जैसे मॉडलों की मांग बढ़ी है। सरस्वती मोटर्स के संचालक अंकित राज के अनुसार, मारुति की ई-विटारा की बुकिंग तेजी से बढ़ रही है। इसकी बिक्री भी बढ़ी है। वहीं, हीरो की ई-बाइक विडा का स...