लखनऊ, सितम्बर 30 -- अब प्रबंध नगर आवासीय योजना शुरू करेगा एलडीए - भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास और पुनर्स्थापना प्राधिकरण ने प्रतिकर की नई दरों का किया निर्धारण यह भी पढ़ें- अंसल एपीआई ने गजब ही कर दिया, 173 हेक्टेयर ग्राम समाज की जमीन भी बेच डाली - एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने परीक्षण के लिए गठित की कमेटी, 15 दिन में देगी रिपोर्ट लखनऊ। प्रमुख संवाददाता लखनऊ विकास प्राधिकरण की बहुप्रतीक्षित प्रबंध नगर आवासीय योजना का रास्ता साफ हो गया है। योजना में मुआवजे की धनराशि को लेकर चल रहे विवाद को भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास और पुनर्स्थापना प्राधिकरण (लारा कोर्ट) से विराम लग गया है। लारा कोर्ट ने योजना में एक करोड़ 10 लाख 71 हजार रुपये प्रति बीघा की दर से प्रतिकर की राशि निर्धारित कर दी है।कमेटी करेगी व्यय भार का आंकलन एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बु...