बेगुसराय, अक्टूबर 7 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिले के वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं विधवा महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का सुगमतापूर्वक लाभ उपलब्ध कराने तथा पेंशन से संबंधित समस्याओं के त्वरित निष्पादन के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा विशेष पहल की गई है।

विशेष शिविर का आयोजन डीएम के निर्देशानुसार अब प्रत्येक माह की 10 तारीख को जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग में 'पेंशन दिवस' के अवसर पर विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष शिविर में सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की विभिन्न समस्याओं का नियमानुसार त्वरित निष्पादन किया जाएगा। पेंशन की नई स्वीकृति, लंबित पेंशन के भुगतान, आधार एवं जन्म तिथि में आवश्यक सुधार, बैंक खाता संबंधी त्रुटियों के निराकरण, जीवन प्रमाणीकरण सहित पेंशन अभिलेखों में दर्ज अन्य लिपिकीय अथवा तकनीकी त्रुटियों के ...