अब पोर्टल तय करेगा गांवों के विकास की रफ्तार, ऑनलाइन होने लगीं कार्ययोजनाएं
संभल, अगस्त 4 -- जिले में ग्राम पंचायतों के विकास कार्य अब पूरी तरह डिजिटल निगरानी में होंगे। इसके लिए ग्राम पंचायतों ने विकास कार्यों की कार्ययोजनाएं पोर्टल पर अपलोड करना शुरू कर दिया है। अब तक 670 ग्राम पंचायतों में से 106 पंचायतों ने अपनी कार्ययोजना ऑनलाइन दर्ज कर दी है। जिला प्रशासन ने सभी ग्राम पंचायतों को 15 अगस्त तक अपनी कार्ययोजनाएं पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। कार्ययोजनाओं में सड़क निर्माण, नाली, इंटरलॉकिंग, पेयजल व्यवस्था, सामुदायिक भवन सहित अन्य जनहित के विकास कार्य शामिल किए गए हैं। पोर्टल पर तकनीकी परीक्षण और सक्षम अधिकारियों से स्वीकृति मिलने के बाद विकास कार्य चरणबद्ध तरीके से शुरू कराए जाएंगे। यह भी पढ़ें- अब गूगल मैप पर भी सर्च कर सकेंगे गांव की सडकें व गलियां इससे योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बढ़ेगी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.