हिन्दुस्तान संवाददाता, अप्रैल 6 -- किस होटल में खाएं, किस डिस्को में जाएं, कोई देख ले न हमें यहां... पूर्णिया में मटुकनाथ और जूली जैसी एक प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर छा गई है। पूर्णिया विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर और एक छात्रा का किसी रेस्टोरेंट में डिनर के दौरान अंतरग पल कैमरे में कैद हो गया है। खबर में लगा फोटो वायरल तस्वीर का हिस्सा है, लेकिन पहचान छुपाने के लिए टेबल के ऊपर का भाग हमने काट दिया है। इसी मसले का एक वीडियो भी वायरल है, लेकिन हम उसे नहीं दिखा रहे हैं। लाइव हिन्दुस्तान ना तो वायरल फोटो की पुष्टि करता है और ना वीडियो की, लेकिन पूर्णिया में सोशल मीडिया पर टीचर और स्टूडेंट का यह अफेयर चर्चा और बहस का विषय बना हुआ है। पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कॉलेजों के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ विश्वविद्यालय प्रशासन भी इस प्रकरण से हतप...