पुणे, जून 23 -- सोनम रघुवंशी तो आपको याद ही होगी। हां... वही सोनम जिस पर अपने पति को धक्का देकर मारने का आरोप है। ठीक उसी तरह का मामला अब पुणे से सामने आया है। यहां पर किरदार बदल गए हैं। सोनम शादी के बाद घटना को अंजाम दिया था और यहां शादी से पहले। दरअसल, लोहागढ़ किले में केतन विशाल अग्रवाल (26) की मौत अब प्रेम-षड्यंत्र की एक चौंकाने वाली हत्या साबित हुई है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि केतन को उनकी मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने किले की घाटी में धक्का देकर मार डाला। मामले की जांच कर रही पुणे पुलिस के अनुसार, 19 जून को हुई यह घटना हत्या का तीसरा और सफल प्रयास था। पुलिस के अनुसार, इससे पहले 31 मई और 14 जून को भी दोनों आरोपी केतन को मारने की कोशिश कर चुके थे, लेकिन वह विफल रहे। दोनों मौकों पर आरोपी घटना को दुर्घटना का रूप द...