नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- अमेरिका में मध्यावधि चुनावों से पहले वोटर लिस्ट की निष्पक्षता और फर्जी वोटिंग को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। 'ब्लूमबर्ग' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन अमेरिकी विदेश मंत्रालय के पासपोर्ट रिकॉर्ड्स का दायरा बढ़ाने की तैयारी में है, ताकि राज्य और स्थानीय अधिकारी (और संभावित रूप से कुछ गैर-सरकारी संगठन) मतदाताओं की नागरिकता और पात्रता जांच कर सकें। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने संसद (कैपिटल हिल) के प्रमुख सांसदों को इस संबंध में एक नोटिस भेजा है, जिसमें पासपोर्ट रिकॉर्ड के 'सामान्य इस्तेमाल' की लिस्ट में "वोटर एलिजिबिलिटी" जोड़ने का प्रस्ताव रखा गया है।पासपोर्ट डेटा में क्या खास है और यह क्यों अहम है? अमेरिकी पासपोर्ट रिकॉर्ड में देश के नागरिकों की बेहद संवेदनशील जानकारी मौजूद होती है- जैसे जन्म स्थान, नागरिकता...