नई दिल्ली, फरवरी 12 -- सीबीएसई बोर्ड ने 2026 से परीक्षा प्रणाली में एक बड़ा और आधुनिक बदलाव करने का फैसला लिया है। अब कक्षा 12 की बोर्ड कॉपियों की जांच पारंपरिक तरीके से नहीं, बल्कि कंप्यूटर स्क्रीन पर की जाएगी। इस नई व्यवस्था को ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) कहा जा रहा है, जिसके जरिए उत्तर पुस्तिकाओं को स्कैन करके डिजिटल रूप में शिक्षकों को भेजा जाएगा और वे उन्हें कंप्यूटर पर ही जांचेंगे। यह कदम बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया को ज्यादा तेज, पारदर्शी और गलती-रहित बनाने के लिए उठाया है। वहीं, कक्षा 10 की कॉपियों की जांच फिलहाल पहले की तरह ही हाथ से, यानी फिजिकल तरीके से ही जारी रहेगी।क्या है ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम? ऑन-स्क्रीन मार्किंग एक डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली है, जिसमें छात्रों की उत्तर पुस्तिकाएं पहले स्कैन की जाती हैं। इसके बाद ये कॉपिय...