प्रयागराज, मई 10 -- प्रयागराज। यमुना का जलस्तर तेजी से घटने के कारण अब एक तिहाई शहर में पेयजल संकट का खतरा मंडराने लगा है। यमुना की स्थिति को देखते हुए अब अतिरिक्त पंप लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। जरूरत का पानी खुसरोबाग भेजने के लिए यमुना में चार पंप लगाने की तैयारी हो रही है। जलकल विभाग मंगलवार से अतिरिक्त पंप लगाने का काम शुरू कर सकता है। करेलाबाग में यमुना का जलस्तर घटने से इनटेक वेल तीन का सक्शन पाइप अब दिखाई पड़ने लगा है। जबकि सामन्य स्थिति में यह सक्शन पाइप यमुना में डूबा रहता है। इसी तरह जलस्तर घटता रहा तो इनटेक वेल तीन को भरने के लिए सक्शन पाइप का दायरा बढ़ाकर अतिरिक्त पंपों से जोड़ा जाएगा। जलकल विभाग के सचिव शिवम मिश्रा ने बताया कि जल्द से जल्द अतिरिक्त पंप लगाने की कोशिश हो रही है, ताकि हजारों घरों की जलापूर्ति घटानी न पड़े। क...