बगहा, अप्रैल 9 -- नीरज कुमार बगहा,नगर प्रतिनिधि। राजस्व कर्मियों के बाद अब पंचायत सचिवों के भी हड़ताल पर चले जाने से प्रशासनिक व्यवस्था चरमरा गई है। सरकार की वादाखिलाफी से नाराज पंचायत सचिवों ने कार्य बहिष्कार करते हुए कामकाज को पूरी तरह ठप कर दिया है। पंचायत सचिवों की इस हड़ताल का सीधा असर ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही विकास योजनाओं पर पड़ेगा। हड़ताल से योजनाओं के क्रियान्वयन में रुकावट आने से जहां विकास कार्य धीमे पड़ जाएंगे। वहीं आम लोगों को भी जरूरी सेवाओं के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल पर गए पंचायत सचिव संघ ने बताया कि वे 4200 ग्रेड पे लागू करने और स्थानांतरण नीति में सुधार की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि लंबे समय से सरकार उनकी मांगों को नजरअंदाज कर रही है। जिससे मजबूर होकर उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। हड़ताल के कारण सर्टि...