लखनऊ, नवम्बर 1 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले पंचायत चुनावों में फर्जी वोटिंग पर शिकंजा कसेगा। राज्य निर्वाचन आयोग एक मोबाइल एप तैयार कर रहा है, जिसकी मदद से मतदाता का फोटो खींचते ही यह पता चल जाएगा कि यह पहले दूसरी जगह वोट डालकर तो नहीं आया है। पीठासीन अधिकारी तत्काल ऐसे फर्जी वोट डालने वाले लोगों को पकड़ लेगा। फिर उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची बनाने का काम किया जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मोबाइल एप बनाए जाने का कार्य किया जा रहा है। पारदर्शी ढंग से पंचायत चुनाव हों इसके लिए यह तैयारी की जा रही है। चुनाव से पहले पीठासीन अधिकारियों को इस मोबाइल एप को चलाने की ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे वह आसानी से फर्जी वोटिंग करने वालों को पकड़ सकें। मतदाता सूची पर विशिष्ट पहचान नंबर सभी मतद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.