नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी पावर के शेयरों में सोमवार को जबरदस्त तेजी आई है। अडानी पावर के शेयर BSE में इंट्राडे के दौरान 4 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 207.40 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों ने सोमवार को 52 हफ्ते का नया हाई बनाया है। अडानी पावर ने घोषणा की है कि अडानी एटॉमिक एनर्जी ने अपने पूर्ण मालिकाना हक वाली सहायक इकाई कोस्टल-महा एटॉमिक एनर्जी बनाई है, इसका मकसद न्यूक्लियर एनर्जी से जुड़ी अपनी महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाना है। क्या होगा सहायक इकाई का कारोबार?अडानी पावर (Adani Power) ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि उसके पूर्ण मालिकाना हक वाली सहायक इकाई अडानी एटॉमिक एनर्जी (AAEL) ने 13 अप्रैल को नई इकाई कोस्टल-महा एटॉमिक एनर्जी लिमिटेड (CMAEL) बनाई है और इसे 18 अप्रैल को सर्टिफिकेट ऑफ इनकॉरपोरेशन मि...