मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता बिहार के विश्वविद्यालयों में नेट पास छात्र ही अब पीएचडी में दाखिला ले सकेंगे। इस बारे में लोकभवन ने शुक्रवार को दोबारा पत्र जारी किया। लोकभवन ने कुलपतियों को निर्देश दिया है कि सभी विश्वविद्यालयों में पीएचडी रेगुलेशन 2026 का पालन किया जाए।लोकभवन ने पीएचडी के बैकलॉग को भी खत्म करने का निर्देश दिया है। निर्देश दिया है कि जिस वर्ष छात्र ने नेट की परीक्षा पास की है, उसे उसी वर्ष के पीएचडी में एडमिशन के लिए पात्र माना जाएगा। उदाहरण के तौर पर वर्ष 2024 में नेट पास छात्र 2024 के लिए होने वाली पीएचडी में नामांकन का पात्र माना जाएगा। लोकभवन ने निर्देश दिया है कि पीएचडी में एक तिहाई से अधिक सीटें नहीं भरी जाएं। बीआरएबीयू में अभी पीएचडी 2025-26 के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। आवेदन तीन अक्तूबर तक लि...