बोकारो, जून 19 -- गोमिया पंचायत स्थित जलमीनार परिसर में शुक्रवार को नए इंटेकवेल एवं पाइपलाइन परियोजना का उद्घाटन राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता सह मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया। बोकारो जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी, जिला परिषद सदस्य डॉ सुरेंद्र राज, प्रमुख प्रमिला चौड़े, बीडीओ महादेव कुमार महतो, सीओ आफताब आलम, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी जितेंद्र कुमार व विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान सहित विभाग के कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देशपेयजल की आपूर्ति मंत्री ने कहा कि नए इंटेकवेल और पाइपलाइन के चालू होने से गोमिया व पलिहारी गुरुडीह समेत आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित होगी। सरकार पेयजल योजनाओं पर करोड...