देवरिया, फरवरी 25 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिला कारागार में निरक्षर बंदियों की पढ़ाई अब हाईटेक होगी। कारागार प्रशासन व शिव नाडर फाउंडेशन के समन्वय से जेल में स्मार्ट क्लास की शुरूआत कर दी गई है। हाईटेक पढ़ाई को लेकर जेल में बंद निरक्षर बंदियों में काफी उत्साह नजर आया। जिला कारागार देवरिया में देवरिया के अलावा कुशीनगर जनपद के भी बंदी बंद होते हैं। सभी को शिक्षा मुहैया कराना सरकार का निर्देश है। जिला कारागार में बंद निरक्षर बंदियों को लगातार साक्षर बनाया जा रहा है, ताकि वह बाहर निकल कर शिक्षा का उजाला करें। अभी तक यहां पढ़ाई ब्लैकबोर्ड से होती रही है। लेकिन अब निरक्षर बंदियों को भी स्मार्ट क्लास की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। जिला कारागार में शिक्षा प्लस जेल कार्यक्रम का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शैलजा मिश्रा, जेल अधीक्षक आशीष रंज...