नई दिल्ली, जुलाई 6 -- पश्चिम एशिया में महीनों तक चले युद्ध से भारत ने बड़ा सबक लिया है। भारत अब ऊर्जा सुरक्षा के मामले में खाड़ी देशों पर अपनी निर्भरता कम करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। इस बीच हाल ही में एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि भारत की सरकारी तेल कंपनियां अब अमेरिका से रसोई गैस यानी LPG के आयात को दोगुना करने की तैयारी में हैं। बता दें कि भारत अमेरिका से सालाना 22 लाख टन एलपीजी खरीदता है, जिसे अब बढ़ाकर दोगुना किया जा सकता है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस रणनीतिक कदम का मुख्य उद्देश्य LPG के लिए खाड़ी देशों पर भारत की निर्भरता को रूप से कम करना और भविष्य के किसी भी संकट से निपटने के लिए सुरक्षित बैकअप तैयार करना है। इससे पहले भारत अपने तेल आयात के स्रोतों में भी विविधता ला रहा है। भारत खाड़ी देशों से इतर, ...