नई दिल्ली, फरवरी 26 -- दिल्ली में बसों की कमी जल्द ही दूर होगी। राजधानी दिल्ली के लिए इसी साल केंद्र सरकार की ओर से भी 3323 इलेक्ट्रिक बसें मिलेगी। पीएम-ई ड्राइव योजना के तहत मिलने वाली इन बसों में 500 इलेक्ट्रिक बसें महज सात मीटर लंबाई वाली होंगी, इन बसों को बेहद संकरे मार्गों पर चलाया जाएगा, ताकि लोगों को लास्ट माइल कनेक्टिविटी मिल सके। परिवहन विभाग ने इसी साल जनवरी में यह प्रस्ताव सीईएसएल (कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड) को दिया था। केंद्र सरकार के अधीन काम करने वाली यह संस्था ई-मोबिलिटी प्रोक्योरमेंट करेगी। डीटीसी के एक अधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार के माध्यम से आगामी कुछ महीनों में मिलने वाली बसों के इस बेड़े में तीन अलग-अलग साइज की बसें होंगी जो अलग-अलग सड़कों की हालत और यात्रियों की मांग को पूरा करेंगी। इसमें 500 सात मीटर लं...