अब नहरों की जमीन पर भी होने लगा अतिक्रमण
अररिया, जून 20 -- रानीगंज। क्षेत्र के भू माफियाओं की नजर सरकारी जमीनों पर पहले से ही है। इसके कारण अतिक्रमण की समस्या बनी हुई है। अब अतिक्रमणकारियों की नजर सिंचाई विभाग की नहरों, केनालों और छहरों की जमीन पर भी पड़ने लगी है। रानीगंज-अररिया मार्ग स्थित एनएच-327ई के किनारे बने कई छोटे-बड़े केनाल और छहरों की जमीन को कब्जियाने की कोशिश की जा रही है। यह भी पढ़ें- अब नहरों की जमीन पर भी होने लगा अतिक्रमणसरकारी संपत्तियों पर खतरा कई स्थानों पर जल निकासी के लिए बने छोटे छहरों को मिट्टी भरकर अथवा काटकर उनका अस्तित्व ही समाप्त किया जा रहा है। रानीगंज अररिया मार्ग पर मुख्य सड़क से सटे होने के कारण इन जमीनों का व्यावसायिक महत्व बढ़ गया है। इसी का फायदा उठाकर कुछ भू-माफिया और अतिक्रमणकारी दिनदहाड़े नहर एवं छहरों की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। कहीं मिट्टी भराई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.