बाराबंकी, अप्रैल 2 -- रामसनेहीघाट। रामसनेहीघाट नगर पंचायत अब डिजिटल पहचान की दिशा में प्रदेश में मिसाल बनने जा रही है। यहां के सभी मकानों को यूनिक मकान नंबर के साथ गूगल स्कैनर (क्यूआर कोड) से जोड़ने की योजना लागू की जा रही है, जिससे यह प्रदेश की पहली ऐसी नगर पंचायत होगी, जहां हर घर डिजिटल मैप पर दर्ज होगा। नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. ज्ञान प्रकाश यादव ने बताया कि आकांक्षी नगर पंचायत के रूप में चयनित रामसनेहीघाट को देश-प्रदेश में अलग पहचान दिलाने के लिए यह पहल की जा रही है। नगर निकाय निदेशक अनुज कुमार झा के निर्देश पर पुणे की शेल्टर एसोसिएट्स एनजीओ को जीआईएस आधारित डिजिटल मैपिंग का कार्य सौंपा गया है। एनजीओ द्वारा नॉलेज पार्टनर्स के साथ मिलकर परियोजना के पहले चरण में सभी वार्डों का डिजिटाइजेशन कर प्रत्येक मकान को नंबर दिया जाएगा। दूसरे चरण में क...