रांची, जून 12 -- रांची, वरीय संवाददाता। नगर निगम अब दो पालियों में डॉग कैचिंग व रेस्क्यू ऑपरेशन चलाएगा। निगम ने स्ट्रीट डॉग्स के रेस्क्यू, नसबंदी व रेबीज टीकाकरण अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए दो नए डॉग कैचिंग वाहनों को अपने बेड़े में शामिल किया है। गुरुवार को मेयर रोशनी खलखो व डिप्टी मेयर नीरज कुमार ने निगम कार्यालय परिसर से इन वाहनों का शुभारंभ किया। इस तरह अब निगम के पास चार डॉग कैचिंग वाहन हो गए हैं। इस मौके पर मेयर रोशनी खलखो ने कहा कि शहर में स्ट्रीट डॉग्स की बढ़ती संख्या को लेकर निगम को लगातार लोगों की शिकायत मिल रही हैं। इसी के मद्देनजर सभी वार्डों में अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- नैनीताल में 130 कुत्तों का बंध्याकरण और 220 का वैक्सीनेशनउप महापौर की टिप्पणियाँ उप महापौर नीरज कुमार ने कहा कि यह पहल जनहित और पशु कल्याण दो...