अब दोना-पत्तल व चप्पल निर्माण से बढ़ेगी समूहों की आय
बलरामपुर, जुलाई 7 -- बलरामपुर, संवाददाता। स्वयं सहायता समूह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसका जीवंत उदाहरण सदर विकास खंड की ग्राम पंचायत हसुवाडोल में देखने को मिला, जहां शीतल महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य चंपा देवी ने 1.50 लाख रुपये के ऋण से दोना-पत्तल व चप्पल निर्माण इकाई स्थापित की है। खंड विकास अधिकारी सदर संजय कुमार ने इस इकाई का उद्घाटन कर चंपा देवी को नए उद्यम के लिए शुभकामनाएं दीं। खंड विकास अधिकारी ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं स्वरोजगार की ओर बढ़ रही हैं। अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में बदलाव ला रही हैं। उन्होंने चंपा देवी के प्रयासों की सराहना करते हुए व्यवसाय का विस्तार करने व अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने की बात कह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.