अब दूसरे न्यायालय में होगी कबीर हत्याकांड की सुनवाई, बदल गया न्यायालय
बस्ती, अगस्त 16 -- बस्ती, निज संवाददाता। अपर जिला सत्र न्यायाधीश/भष्ट्राचार निवारण कोर्ट के न्यायाधीश जीतेंद्र गुप्ता की अदालत ने सात साल पुराने छात्र नेता कबीर हत्याकांड के मामले में सुनवाई के लिए अगली तिथि 31 अगस्त नियत किया है। पूर्व न्यायाधीश प्रमोद कुमार गिरि की न्यायालय से पूर्व में तलब किए गए सात आरोपितों के विरुद्ध धारा-82 कुर्की की नोटिस जारी हुई थी। कुर्की की नोटिस अखबार में प्रकाशित कराने का आदेश जारी किया गया था। इसी बीच फाइल सुनवाई के लिए भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में ट्रांसफर कर दी गई है। आरोपियों के अधिवक्ता ने जिला जज के यहां प्रार्थना-पत्र देकर फाइल ट्रांसफर करने की मांग किया था। शासकीय अधिवक्ता की तरफ से न्यायालय में 12 मार्च को धारा 319 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट में नामित आरोपितों को तलब करने के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.