अररिया, मई 15 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। महंगाई की मार अब सीधे रसोई और बच्चों की सेहत पर पड़ने लगी है। एक तरफ अमूल दूध के दाम में अचानक 02 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि ने परिवारों का मासिक बजट बिगाड़ दिया है, वहीं दूसरी तरफ सब्जियों के बढ़ते दाम ने आम लोगों की थाली का स्वाद फीका कर दिया है। स्थिति यह हो गई है कि जहां पहले घरों में बच्चों को दिन में दो बार दूध दिया जाता था, अब कई परिवार एक बार दूध देने को मजबूर हो रहे हैं। वहीं दो-दो सब्जियों से सजने वाली थाली अब एक सब्जी तक सीमित होती जा रही है। यह भी पढ़ें- तेल की मार-बजट बेजार... रसोई सूनी, सफर दुश्वारदूध की कीमतों में वृद्धि जानकारी के अनुसार अमूल फुल क्रीम दूध, जो पहले 64 रुपये प्रति लीटर मिलता था, अब उसकी कीमत बढ़कर 66 रुपये प्रति लीटर हो गई है। पहली नजर में यह वृद्धि मामूली लग सकती है, ...