नई दिल्ली, जुलाई 1 -- महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का कद अब दिल्ली में भी बढ़ने के आसार हैं। खबर है कि शिवसेना से 2 सांसद मंत्री बनने वाले हैं। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। ये अटकलें ऐसे समय पर लगाई जा रही हैं, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाले कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी जोरों पर है। फिलहाल, इसकी तारीख और नाम स्पष्ट नहीं हैं।दिल्ली रवाना हो रहे हैं एकनाथ शिंदे टीवी9 मराठी की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि श्रीकांत शिंदे और ओमराजे निम्बालकर मंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। खबरें ये भी हैं कि बुधवार को शिंदे दिल्ली रवाना हो रहे हैं। हालांकि, इसपर डिप्टी सीएम ने अब तक प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं, शिवसेना की तरफ से भी नामों का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।ऑपरेशन टाइगर का ईनाम? श्...