नई दिल्ली, जनवरी 27 -- भारत में सार्वजनिक परिवहन (बस, मेट्रो) का इस्तेमाल हर दिन लाखों लोग करते हैं, लेकिन अलग-अलग शहरों में अलग-अलग ट्रैवल कार्ड रखना आम समस्या रही है। इसे आसान बनाने के लिए Blinkit ने अब NCMC Bharat Yatra Card लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत केवल 50 रुपए है। कार्ड को बिना KYC (Know Your Customer) प्रक्रिया के सीधे घर पर मंगाया जा सकता है और इसे UPI के जरिये तुरंत टॉप-अप भी किया जा सकता है। यह पहल उन यात्रियों के लिए खास है जो पहली बार ट्रांसपोर्ट कार्ड लेना चाहते हैं या जिनके लिए वर्तमान में उपलब्ध कार्ड महंगे या जटिल हैं। फिलहाल यह कार्ड Blinkit से दिल्ली-NCR, बेंगलुरु, मुंबई, चेंनई और अहमदाबाद जैसे प्रमुख शहरों में डिलीवर किया जा रहा है। Bharat Yatra Card: क्या है और कैसे काम करता है? Bharat Yatra Card भारत सरकार के Natio...