रजनीश कुमार पाण्डेय, मार्च 8 -- दिल्ली के साकेत कोर्ट के पास स्थित एक पार्क में मणिपुर की एक युवती के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। रविवार शाम को युवती अपनी सहेली के साथ टहल रही थी तभी कुछ अज्ञात युवकों ने उन पर अभद्र टिप्पणियां कीं। युवती ने जब इसका विरोध किया तो मनचले उग्र हो गए और उन्होंने युवती के साथ मारपीट की। पीड़िता को उपचार के लिए सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। उसे मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।सहेली के साथ टहलने गई थी पीड़िता यह घटना साकेत जिला अदालत परिसर के पास स्थित एक पार्क में हुई, जब युवती अपनी एक सहेली के साथ वहां टहलने गई थी। पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस की एक टीम ने पीड़िता से मुलाकात की है ...