कानपुर, सितम्बर 25 -- कानपुर देहात, संवाददाता। अब मेडिकल कालेज में मरीजों की सुरक्षा व दवाइयों के सुरक्षित उपयोग की नियमित मानीटरिंग होगी। इसके लिए प्राचार्य ने खराब दवाइयों की मानीटरिंग के लिए एक सेंटर का संचालन कराया है। इसमें तैनात डॉक्टर व कर्मचारी अब खराब दवाइयों की नियमित मानीटरिंग करेंगे। स्वाशाषी मेडिकल कालेज अकबरपुर में मरीजों के बेहतर उपचार व औषधियों के सुरक्षित उपयोग की दिशा में एक और कदम उठाया गया। कालेज के प्राचार्य अंबरीष गुप्ता ने बताया कि गुरूवार से खराब दवाइयों की मानीटरिंग के लिए सेंटर का संचालन कराया गया है। इसमें नियुक्त किए गए डॉक्टर चिकित्सालय में दवाओं के सेवन से होने वाली दिक्कत के संबंध में व्यवस्थित रिपोर्टिंग, निगरानी एवं मूल्यांकन करेंगे। यह भी पढ़ें- दवाओं के दुष्प्रभावों की पहचान और उनकी रिपोर्टिंग की दी गई ज...