नई दिल्ली, मार्च 26 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व मालिक विजय माल्या ने टीम के 16,500 करोड़ में बिकने पर नए मालिकों को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि 2008 में जब उन्होंने इस टीम को 450 करोड़ में खरीदा था तो लोग उन पर हंस रहे थे। अब अपने इन्वेस्टमेंट को इतना बढ़ता देख माल्या खुश हैं। माल्या ने इस दौरान बताया कि RCB हमेशा उनके DNA में रहेगी और इस दौरान उन्होंने विराट कोहली का भी जिक्र किया। हालांकि नेटिजंस ने उनकी पोस्ट पर जमकर मजे लिए और अपना लोन चुकता करने को कहा। वहीं एक यूजर ने लिखा कि माल्या बैंक की छुट्टी होने का इंताजर कर रहे थे। यह भी पढ़ें- जितनी मेहनत मैं पहले करता था.पृथ्वी शॉ करना चाहते हैं टीम इंडिया में वापसी विजय माल्या ने X पर पोस्ट में लिखा, "मैं RCB के नए मालिकों को दिल से बधाई देना चाहता हूँ। मै...