लखीमपुरखीरी, जून 25 -- दक्षिण निघासन रेंज के पडुखिया गांव में तेंदुए की दहशत लगातार बनी हुई है। यहां अब तेंदुए ने एक नील गाय को मार दिया है। दो दिन पहले तेंदुए ने घारी से एक बैल को खींच कर मार दिया था और एक बछड़े पर भी हमला किया था। हालांकि वन कर्मियों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है लेकिन तेंदुआ अभी पकड़ से बाहर है। गांव के लोग रात रात भर जागकर पहरा लगा रहे हैं। पडुखिया निवासी किशोर प्रजापति के खेत में मरी हुई नीलगाय पड़ी देखी गई। ग्रामीणों के मुताबिक तेंदुआ ने नील गाय को मारा है। यह भी पढ़ें- मिर्जापुर के जंगल में नहीं मिला तेंदुआ, हटाया पिंजरा और जाल ग्रामीणों ने वनकर्मियों को सूचना दी। सूचना के बाद भी वनकर्मियों ने नील गाय को वहां से हटाने या दफनाने का काम नहीं किया। दो दिन पहले ही इसी जगह के आसपास तेंदुए ने बैल को मारा था। तभी...