अब तृतीय श्रेणी वाले भी बीबीए-बीसीए की कर सकेंगे पढ़ाई
प्रयागराज, जून 30 -- प्रयागराज। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) राज्य विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से बीबीए और बीसीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्रता मानदंड में बड़ा बदलाव किया है। अब इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 12वीं में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है और इसकी जगह 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र भी आवेदन कर सकेंगे। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम अर्हता 40 प्रतिशत निर्धारित की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह निर्णय अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) की नई गाइडलाइन के अनुरूप लिया है। इसके तहत बीबीए तथा इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (आईपीएम-बीबीए) में किसी भी संकाय से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। वहीं बीसीए पाठ्यक्रम मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.