नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- WhatsApp अपने यूजर्स को खुश करने के लिए लगातार नए-नए फीचर्स लाता है, ताकि चैटिंग का एक्सपीरियंस और आसान और बेहतर हो सके। अब खबर है कि कंपनी एक और बड़ा अपडेट लाने की तैयारी कर रही है, जो यूजर्स के लिए काफी काम का साबित हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है, जिसमें यूजर्स को एक ही जगह पर यह दिख जाएगा कि उनके कौन-कौन से कॉन्टैक्ट्स इस समय ऑनलाइन हैं। अभी तक यूजर्स को यह जानने के लिए अलग-अलग चैट खोलनी पड़ती है, लेकिन इस नए फीचर के आने के बाद यह झंझट खत्म हो जाएगी। यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा, जो WhatsApp का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं और जल्दी से यह जानना चाहते हैं कि कौन इस समय ऑनलाइन है। हालांकि यह फीचर अभी डेवलपमेंट स्टेज में है, लेकिन आने वाले समय में इसे सभी यूजर्स...