बांका, फरवरी 20 -- बांका, निज प्रतिनिधि। अब तीसरी आंख से अंचल कार्यालयों की निगहबानी होगी। इसके लिए जिले के सभी 11 अंचल कार्यालयों में को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया जायेगा। इस मद में एक अंचल पर सवा लाख खर्च होंगे। यहां के सभी अंचलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने राशि जारी कर दिया है। इस मद में जिले को 13 लाख 75 हजार की राशि आवंटित कर दी गई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में इस पैसे की निकासी कर सीसीटीवी लगाए जाएंगे। ऐसे में मार्च तक सभी अंचलों में सीसीटीवी लगाए जाने का काम पूरा कर लिया जायेगा। ऐसा नहीं करने पर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनोन्मुख बनाने के प्रति गंभीर है। अंचल कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का निर्णय इसी दिशा में...