कटिहार, अप्रैल 5 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले के शिक्षकों के लंबे समय से लंबित तबादले के मामलों के बीच अब नई तबादला नीति लागू होने जा रही है, जिससे हजारों शिक्षकों की उम्मीदें फिर जगी हैं। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार अब स्थानांतरण के बाद शिक्षकों को उसी विद्यालय में कम से कम तीन वर्षों तक अनिवार्य रूप से सेवा देनी होगी। यह नई व्यवस्था अप्रैल से प्रभावी हो चुकी है और जून महीने में बड़े पैमाने पर तबादलों की तैयारी की जा रही है।कटिहार जिले में वर्तमान में ग्रीवांस सेल में एक हजार से अधिक शिक्षकों के आवेदन लंबित हैं। इनमें कई ऐसे शिक्षक शामिल हैं जिन्हें पूर्व में दूरदराज के स्कूल आवंटित किए गए थे, लेकिन उन्होंने वहां योगदान नहीं दिया। वहीं कुछ शिक्षकों ने योगदान देने के बाद नजदीकी विद्यालय के लिए आवेदन किया था और वे एक वर्ष से अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.