नई दिल्ली, मई 8 -- दिल्ली हाई कोर्ट में कथित शराब घोटाले से जुड़े केस में बहस पर सुनवाई की तारीख अब तय हो गई है। जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने कहा है कि मंगलवार (11 मई) से दलीलें सुनी जाएंगी। उन्होंने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और दुर्गेश पाठक की ओर से किए गए 'बहिष्कार' का जिक्र करते हुए कहा कि तीन लोग बचे हैं जो पेश नहीं हो रहे हैं। इनके लिए कोर्ट की ओर से न्यायमित्र की व्यवस्था की जा रही है। जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की अदालत में शुक्रवार को सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए। जस्टिस शर्मा ने कहा कि एक और वकालतनामा दाखिल किया गया है, आरोपी नंबर 16 की तरफ से। अदालत ने कहा कि देरी की वजह से जवाब देने का अधिकार बंद किया जा चुका था, लेकिन इसे रिकॉर्ड पर लिया जा रहा है। अदालत को यह भी सूचना दी गई कि याचिका की स...