कुशीनगर, फरवरी 24 -- कुशीनगर। सहायक निर्वाचन अधिकारी सर्वेश गौर ने बताया कि निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित विशेष अभियान दिवस के संबंध में पूर्व में निर्गत निर्देशों में आंशिक संशोधन किया गया है। इस संबंध में पदाभिहित अधिकारी (बूथ लेवल अधिकारी) के स्थलों पर उपस्थिति का समय सुबह 10:30 से साय 4:30 बजे तक निर्धारित किया गया था। लेकिन अब सुबह 10:30 से दोपहर 01:30 बजे तक सुनिश्चित की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...