नवादा, मार्च 7 -- नवादा। राजेश मंझवेकर नवादा के मछली पालकों के लिए एक बड़ी और सुखद खबर है। जिले में मत्स्य पालन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से मत्स्य विभाग ने एक क्रांतिकारी पहल शुरू की है। अब नवादा के तालाबों में तिलापिया मछली पाली जाएगी। विशेष बात यह है कि विभाग पहली बार शत-प्रतिशत अनुदान यानी बिल्कुल मुफ्त किसानों को तिलापिया का उन्नत बीज उपलब्ध कराने जा रहा है। मत्स्य विभाग ने नवादा जिले के विभिन्न प्रखंडों में इस विशेष प्रोजेक्ट के लिए 25 एकड़ जलक्षेत्र को चिह्नित करने का लक्ष्य रखा है। विभाग की योजना है कि इस पहल के माध्यम से जिले में कम से कम 250 टन तिलापिया का उत्पादन सुनिश्चित किया जाए। वर्तमान में नवादा की मंडियों में तिलापिया मछली की मांग मुख्य रूप से दूसरे राज्यों झारखंड और आंध्र प्रदेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.