चंदौली, मार्च 23 -- चंदौली। यूपी बोर्ड के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य सोमवार को भी जिले के तीनों केंद्रों पर चल रहा है। अब तक कुल 61,918 कापियों का मूल्यांकन किया जा चुका है। अभी 1,52,817 कापियां जांची जानी शेष है। इसके लिए जिले में मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में इंटर की कापियों का मूल्यांकन चल रहा है। वहीं पीडीडीयू नगर में स्थित नगर पालिका इंटर कालेज में स्थापित मूल्यांकन केंद्र पर यूपी बोर्ड के हाईस्कूल कापी जांची जा रही है। जबकि चकिया स्थित आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में बनाए गए यूपी बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन कार्य चल रहा है। एक सप्ताह में मूल्यांकन का कार्य पूरा किया जाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...