नोएडा, फरवरी 20 -- पाकिस्तानी पति से 4 और हिन्दुस्तानी से 2, कुल 6 बच्चों को जन्म दे चुकी सीमा हैदर एक बार फिर खूब चर्चा में है। इसी सप्ताह छठी बार मां बनी सीमा हैदर ने 11 महीने पहले सचिन मीणा की बेटी को जन्म दिया था तो अब बेटा हुआ है। सालभर में दो बच्चों को जन्म देने की वजह से बहुत से लोग उनकी आलोचना भी कर रहे हैं तो कई लोग इसे उनका निजी फैसला बताकर समर्थन भी कर रहे हैं। इस बीच सीमा हैदर ने साफ कर दिया है कि वह परिवार और ज्यादा नहीं बढ़ाना चाहती है। सीमा हैदर नवजात बेटे के नामकरण और छठी की तैयारी में जुटी हुई है। इस बीच पंडित जी से बातचीत करते हुए सीमा और सचिन ने कहा कि अब वे और बच्चे नहीं पैदा करना चाहते हैं। सीमा और सचिन की ओर से अपलोड किए गए यूट्यूब वीडियो में इस बात का खुलासा हुआ। दरअसल, सचिन ने घर आए पंडित जी की तारीफ करते हुए कहा क...