गढ़वा, दिसम्बर 23 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के आलोक में सुशासन सप्ताह 2025 के अवसर पर जिले में प्रशासन गांव की ओर अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। उपायुक्त दिनेश यादव ने बताया कि 19 दिसंबर से लेकर अब तक कुल 20 विशेष शिविरों का आयोजन किया जा चुका है। उनमें 1231 प्राप्त आवेदनों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया है। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को उनके द्वार पर ही प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराना है। अभियान के अंतर्गत प्रखंड और पंचायत स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन कर आम जनता की शिकायतों एवं आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट समाधान किया जा रहा है। उसके साथ ही अभियान की दैनिक प्रगति रिपोर्ट संबंधित पोर्टल पर नियमित रूप से अपलोड की जा रही है ताकि पारदर्शिता और जव...