अब तक 19 TMC सांसद हुए बागी, शताब्दी रॉय ने क्या बताया; 20वां होगा बहुत बड़ा नाम
नई दिल्ली, जून 12 -- तृणमूल कांग्रेस (TMC) में हो रही बगावत के बीच बागी सांसद शताब्दी रॉय ने बड़ा दावा कर दिया है। रॉय ने कहा है कि बागी सांसदों के पास मैजिक नंबर हैं और सिर्फ छह से सात सांसद ही ममता बनर्जी के साथ बचेंगे। बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद ममता बनर्जी अब तक के अपने सबसे बुरे राजनैतिक दौर से गुजर रही हैं। विधानसभा में टूट के बाद अब लोकसभा और राज्यसभा में सांसदों ने बगावत कर दी है। अब तक 19 सांसद बागी हो चुके हैं, जबकि जल्द ही 20वां नाम भी सामने आएगा, जोकि बहुत बड़ा नाम है। एनडीटीवी से बात करते हुए टीएमसी की बागी सांसद शताब्दी रॉय ने कहा, ''19 लोकसभा सांसदों ने लेटर को साइन किया है, जिसे स्पीकर ओम बिरला को सौंपा जा चुका है। सूत्रों के अनुसार, 20 सांसद जोकि एक बड़ा नाम है, जल्द ही साइन कर सकता है। स्पीकर को भेजे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.