सिद्धार्थ, अप्रैल 16 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज क्षेत्र में गेहूं खरीद में तेजी नहीं पकड़ पा रही है। अब तक दो केंद्रों पर सिर्फ तीन-तीन यानी छह किसानों से 450 कुंतल गेहूं की खरीद की गई है।किसानों की सुविधा के लिए इस बार गेहूं खरीद के लिए डुमरियागंज क्षेत्र में नौ केंद्र बनाए गए हैं। इनमें भारतीय खाद्य निगम, खाद्य विभाग के अलावा मंडी परिसर सहियापुर ए और बी, एसडब्ल्यू सी मंडी सहियापुर, बीपैक्स शाहपुर व वासाचक, भनवापुर ब्लॉक के बी पैक्स बिजौरा और सिकटा में केंद्र बनाए गए है। गेहूं फसल की कटाई में हुई देरी, बोरी की कमी और किसानों का रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के नए आदेश से खरीद में देरी हुई है। क्षेत्र में गेहूं की कटाई लगभग अंतिम चरण में है। छोटे व कुछ बड़े किसानों के भंडारण की समस्या के कारण निजी व्यापारियों के हाथों 2250 रुपये...